Advertisment

नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’

पटना: बिहार में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग बढने लगी है। एक बार फिर निशांत के बिहार की राजनीति में प्रवेश और चुनाव लड़ने को लेकर जदयू के सांसद ने बड़ा बयान दिया है। नालंदा से जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह तो ख़ुशी की बात होगी कि निशांत कुमार राजनीति में आयेंगे। वे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और लोगों का आदर करना जानते हैं।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी यादव का बेरोजगारी व परिवारवाद पर तीखा हमला, कहा- बिहार में बना दीजिए जीजा व मेहरारू आयोग…

वे सक्षम भी हैं और मैं चाहूंगा कि वे राजनीति में आयें और इस बार विधानसभा चुनाव लड़ें। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नालंदा इस्लामपुर सीट का सुझाव देते हुए कहा कि हम इस क्षेत्र में घूमते हैं और क्षेत्र में लोगों की भी मांग है कि निशांत कुमार चुनाव लड़ें। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हमसे पहले जदयू के कई लोगों ने निशांत कुमार को राजनीति में आने की मांग की है और इसका कारण है कि वे हर चीज के लिए सक्षम हैं। जरूरत पड़ने पर वह जदयू को भी संभाल सकते हैं और मैं उन्हें राजनीति में आने के लिए अभी से शुभकामना भी देता हूं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 20 एजेंडों पर लगी मुहर…

Goal 6 22Scope News

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...