सम्राट ने कहा- बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा दलित समाज, लालू-तेजस्वी मांगे माफी

पटना : संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर पूरा दलित समाज आक्रोश में है। पटना की सड़कों पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव को लेकर पोस्टर लगाया गया है। वहीं बाबासाहेब के अपमान को लेकर पसमांदा समाज में भी आक्रोश है। बिहार पसमांदा फाउंडेशन ने पटना में पोस्टर लगाए हैं। साथ ही लालू यादव से माफी की मांग कर रहे हैं। बाबासाहेब के अपमान पर लालू यादव और राजद परिवार घिरते नजर आ रहे हैं। लालू यादव को नोटिस भी दिया गया है और 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

Goal 6 22Scope News

बाबासाहेब के अपमान की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर लालू यादव-तेजस्वी यादव को सार्वजनिक खेद प्रकट करके माफी मांग लेनी चाहिए – सम्राट चौधरी

वहीं बिहार सरकार के डिप्टी सीएम व मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बाबासाहेब के अपमान को लेकर राजद और कांग्रेस में अंदरूनी हलचल चल रही है। चर्चा है कि इस मामले पर दोनों दलों के दलित कार्यकर्ताओं का मानना है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को सार्वजनिक खेद प्रकट करके माफी मांग लेनी चाहिए। लेकिन ‘परिवार’ इसके लिए तैयार नहीं हो रहा। लालू परिवार का कहना है कि कुछ भी हो जाए वो माफी नहीं मांगेंगे। खैर जो भी हो ये राजद का आंतरिक मामला है। लेकिन जिस ढंग से लालू परिवार से माफी की मांग चौतरफा हो रही। उनकी पार्टी के दलित-पिछड़ा कार्यकर्ताओं का आक्रोश स्वाभाविक है। मगर ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी।

यह भी पढ़े : श्याम का लालू पर तंज, कहा- हमेशा दलितों को किया है अपमान, माफी मांगे नहीं तो जनता…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img