बाबासाहेब का अपमान लालू को पड़ सकता है महंगा, भेजा गया नोटिस, 15 दिन के अंदर…

पटना : संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के आरोप के मामले में बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग (BSSCC) ने संज्ञान लिया है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नोटिस भेजा है। 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। पूछा गया है कि क्यों नहीं आप पर अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

Goal 1 22Scope News

नोटिस में लिखा- आपने जन्मदिन के अवसर पर संविधान निर्माता के फोटो का अपमान किया है

वहीं आयोग की ओर से जारी पत्र में कई अशुद्धियां भी हैं। लालू को भेजे गए नोटिस में लिखा गया कि आपने जन्मदिन के अवसर पर संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के फोटो का अपमान किया है, जो सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि अंबेडकर के अपमान से किसी एक वर्ग का नहीं पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंची है। 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें और बताएं कि क्यों नहीं आप पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

क्या है लालू यादव से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, 11 जून को राजद प्रमुख लालू यादव ने अपना 78वां जन्मदिन मनाया था। 14 जून को एक वीडियो सामने आया जो चुनावी वर्ष में उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि लालू यादव कुर्सी पर बैठे हैं। वे अपने पैरों को सामने दूसरी कुर्सी पर रखे हैं। इस बीच एक समर्थक अंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर आता है और लालू के साथ फोटो खिंचवाने लगता है। जिस तरीके से फोटो खिंचवाया गया है उससे ऐसा लग रहा है कि अंबेडकर की तस्वीर लालू यादव के पैरों के पास है और इसी को लेकर अब विवाद हो गया है।

Lalu Apmaan 1 22Scope News

‘जानबूझकर अंबेडकर का अपमान किया गया’

बहरहाल, ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सियासत गरमाई हुई है। एनडीए के नेता सोशल मीडिया पर वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। एनडीए लगातार लालू यादव की घेराबंदी कर रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि लालू यादव ने जानबूझकर अंबेडकर का अपमान किया। सत्ता पक्ष के नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि लालू यादव ने दलितों का अपमान किया।

यह भी देखें :

BJP को अंबेडकर या संविधान से कोई मतलब नहीं – तेजस्वी

उधर, विवाद बढ़ता देख नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है। बीजेपी को अंबेडकर या संविधान से कोई मतलब नहीं है। लालू प्रसाद ने पूरे बिहार में अंबेडकर की कई मूर्तियां लगवाई हैं। हमलोग अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।

यह भी पढ़े : BJP का लालू पर तंज, कहा- दलित समाज को किया अपमान, जंगलराज में गुंडों का संरक्षण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाने वालों के...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। राज्य के 13 जिलों...

Bihar Industrial Land Bank 2026: 706 करोड़ रुपये से बिहार में...

Bihar Industrial Land Bank 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नालंदा,...