नित्यानंद ने कहा- RJD खुद परिवारवाद की है पार्टी, तेजस्वी को बोलने का हक नहीं

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और परिवार पर जोरदार हमला किया है। तेजस्वी के द्वारा आयोगों में नियुक्ति पर सवाल उठाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि राजद खुद परिवारवाद की पार्टी है। लालू यादव ,राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य और मीसा भारती सभी एक ही परिवार के हैं। तेजस्वी को परिवारवाद पर बोलने का हक नहीं है। आयोगों में नियुक्ति योग्यता के आधार पर हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिवान दौरे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता उनका स्वागत करेगी। प्रधानमंत्री के दिल में बिहार है इसलिए यह राज्य उनके लिए विशेष है। पीएम को बीजेपी ही नहीं जनता भी स्वागत के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े : रामसूरत राय का लालू पर तंज, कहा- बिना किसी वजह के किसी पर सवाल नहीं उठाती BJP

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...