Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

लालू तेजस्वी को CM बनाना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता नहीं, नित्यानंद राय ने कहा…

CM

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार को राजधानी पटना पहुंचे। पटना में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के 30 सांसदों से मुलाकात करने के सवाल पर कहा कि आज एनडीए के सभी सांसदों से प्रधानमन्त्री ने मुलाकात की। प्रधानमन्त्री का ध्यान हमेशा ही बिहार पर रहता है और आज की मुलाकात यह स्पष्ट करता है कि बिहार के विकास और विराट विकास को प्रधानमंत्री काफी महत्व देते हैं।

15 वर्षों के अपने शासनकाल में राजद की सरकार ने बिहार को जिस तरह से बीमार बना दिया वह राज्य अब प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से विकसित हो रह अहै। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो संकल्प है जिसमें सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय भारत हो और उसी विकसित भारत में विकसित बिहार भी शामिल है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का जब नतीजा आएगा तो उसके अनुसार भाजपा की सरकार बनेगी।

दिल्ली में विधायक उम्मीदवारों को रूपये का लालच दिए जाने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि जब बिल्ली आती है तो खंभा नोचती है। केजरीवाल हताश हैं और हताशा ने उन्हें विचलित कर दिया है इसलिए वे अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के द्वारा तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर कहा कि लालू जी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना रहे हैं लेकिन जनता नहीं बना रही है।

बिहार की जनता लालू जी के जंगलराज में 15 वर्ष बिता चुकी है। तेजस्वी जब उप मुख्यमंत्री थे तब भी उनकी प्रवृति अपराधियों को संरक्षण देने की रही जिसे बिहार की जनता जानती है। बिहार के लोग सिर्फ विकास चाहते हैं और विकास एनडीए की सरकार में ही लोगों को देखने के लिए मिलता है। लालू यादव के शासनकाल में बिहार स्कूल में न पढाई होती थी न रोजगार था और न ही अस्पताल की हालत अच्छी थी। लोगों का पलायन हुआ।

लोगों ने तेजस्वी यादव को साफ करने का पूरा मन बना लिया है यह लालू-तेजस्वी भी जानते हैं। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी की जयंती पर राहुल गांधी के पटना दौरा को लेकर कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि उन्होंने हमेशा दलितों का अपमान किया है। उन्होंने भीम राव अंबेडकर को सदन में नहीं जाने दिया, तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु जी ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया था।

बाबा साहब तो पक्के विचार के थे और वे वंचितों को उनका अधिकार देना चाहते थे, गरीबों का कल्याण करना चाहते थे और उसी संकल्प के साथ वहां उन्होंने जीवन भी जिया। आज उनके संकल्पों को नरेंद्र मोदी की सरकार साकार कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    RCP Singh की आईपीएस बेटी को भी मिला प्रमोशन लेकिन….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
CM CM CM CM CM CM

CM

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...