Advertisment

Gumla: मड़ईकोना में करंट लगने से गाय की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा

Gumla: चैनपुर प्रखंड के मड़ईकोना गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Gumla: करंट लगने से गाय की मौत

जानकारी के अनुसार, मड़ईकोना निवासी प्रतिमा मिंज बुधवार को अपनी गाय को चराने के लिए नदी किनारे ले गई थीं। चारा चरने के बाद जब वे घर लौट रही थीं, तो घर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में गाय दुर्घटनावश फंस गई। उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Gumla: मुआवजा की मांग की

इस दुखद घटना की सूचना चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने तुरंत चैनपुर बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर से गाय के शव को बाहर निकाला। गाय की मौत से आहत किसान प्रतिमा मिंज ने प्रशासन से इस क्षति के लिए जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की अपील की है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...