राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद, जानिए पूरा मामला

रांची. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं। इस राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ मिलकर सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता और वंचितों के अधिकारों के लिए काम करने की बात कही है।

दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”

राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

इस पर सीएम हेमंत सोरेन के पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने सीएम के पोस्ट पर रिपोस्ट में लिखा, “शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, हेमंत सोरेन जी। हम साथ मिलकर सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता और वंचितों के अधिकारों के लिए काम करते रहेंगे।”

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...