नीतीश ने कहा- PM मोदी ने बिहार को काफी कुछ दिया, लालू राज पर फिर साधा निशाना

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ओपन जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के साथ खुली गाड़ी में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान के साथ एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

Goal 5 22Scope News

CM नीतीश ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री का आभार जताया, बोले- आपने काफी कुछ दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को काफी कुछ दिया है। बिहार के सीवान के जसौली में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री आज बिहार के लिए कई सौगातें लेकर आए हैं। वे दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम मोदी आज बिहार को 32 योजनाओं का तोहफा देने वाले हैं। प्रधानमंत्री को धन्यवाद और नमन है। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने लालू राज पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने राजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्या था, उस समय लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। उनलोगों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया।

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- PM मोदी आप बार-बार आइये बिहार और देते रहिये सौगात…

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...