गयाजी एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, हेलीकॉप्टर से सभा स्थल के लिए होंगे रवाना

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी थोड़ी देर पहले गया एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां से हेलीकॉप्टर से सभास्थल की ओर रवाना होंगे। गयाजी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा एनडीए के नेता ने किया। गयाजी में पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में जनता इंतजार कर रही है। इस दौरान पीएम मोदी बिहार वासियों को 13 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे।

DIARCH Group 22Scope News

खुली गाड़ी से मंच तक जा रहे हैं PM मोदी 

बता दें कि खुली गाड़ी से मंच तक पीएम मोदी जा रहे हैं। पीएम के साथ सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं। पीएम के कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर गयाजी की जनता का अभिवादन किया। गयाजी में कुछ इस अंदाज में सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी के साथ पीएम मोदी पहुंचे।

यह भी देखें :

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मगही में दिया भाषण

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मगही में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम मगही ही त हम मगहिए में बोलम अपन बात। ई ज्ञान के धरती है। भगवान विष्णु के चरणस्थली गयाजी की भूमि पर हम सभी गयाजी वासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का स्वागत करते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया पीएम मोदी का स्वागत, जीतन राम मांझी गयाजी से ही हम के सांसद हैं। पीएम मोदी को बोधगया और यक्षिणी की प्रतिमा भेंट की गई।

Jitan Ram Manjhi 1 22Scope News
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मगही में दिया भाषण

बिहार में CM नीतीश ने व्यवस्था खड़ी की सौर ऊर्जा के लिए – सम्राट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी से बोला राजद-कांग्रेस के महागठबंधन पर हमला बोला। पीएम मोदी के स्वागत के दौरान किया तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले पटना से गया आने जाने में चार से छह घंटा लग जाता था। अब पटना से गया डेढ़ घंटा में पहुंच जाते हैं। बिहार के लोगों को अगले 25 वर्षों तक बिजली फ्री करने का इरादा, हमारा इरादा बिहार के तमाम घरों पर सोलर ऊर्जा प्लेटें लगवाने का है।

Samrat 22Scope News
बिहार में CM नीतीश ने व्यवस्था खड़ी की सौर ऊर्जा के लिए – सम्राट

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए लोगों का आना शुरू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध…

आशीष कुमार और प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...