तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत

बेगूसरायः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के समीप सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. घटना एनएच 55 की है. बताया गया कि सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मोहम्मद बाबर अपने सहयोगी मोहम्मद आसिफ के साथ मंझौल की तरफ से काम कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान खम्हार गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में ठोकर मारते हुए दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

काम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एक साथ दो युवकों की मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मैकेनिक था और वह मंझौल के आसपास काम कर अपने घर लौट रहा था तभी वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई. बताया जाता है कि दोनों मृतक आपस में मामा भांजा के रिश्ते में थें.

रिपोर्ट-सुमित

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...