Commercial Advertisment

Breaking : कैबिनेट ने शिक्षा के लिए खोल दिये खजाने, इन प्रमुख प्रस्तावों की मिली स्वीकृति…

Breaking 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।

खूंटी जिले में महिला विद्यालय के निर्माण के लिए 57 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा मिलेगी। वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में डिग्री महाविद्यालय निर्माण के लिए 38 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट पास किया गया है, जिससे उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Breaking : ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का दावा है कि इन निर्णयों से राज्य के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, जिनमें बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषय शामिल हैं। राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में शिक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...