23 जून से बिहार के सभी सरकारी स्कूल नए टाइम टेबल पर होंगे संचालित

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बाद पढ़ाई अब नए टाइम टेबल के अनुसार होगी। राज्य के 81 हजार से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब 23 जून 2025 से कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Goal 7 22Scope News

पहले गर्मी को देखते हुए बदला गया था समय

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सात अप्रैल से एक जून 2025 तक स्कूलों के संचालन के लिए विशेष शेड्यूल लागू किया था। इस दौरान स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया था। वहीं दो जून से 22 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। छुट्टियों के बाद 23 जून से स्कूलों में पढ़ाई फिर से शुरू होगी, लेकिन सुबह जल्दी नहीं बल्कि निर्धारित नए समय सुबह 9:30 से चार बजे तक होगी।

सुबह 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना होगी – शिक्षा विभाग

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सुबह 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना होगी। पहली घंटी 10 से 10.40 बजे तक चलेगी। दूसरी घंटी 10.40 से 11.20 बजे तक चलेगी। तीसरी 11.20 से मध्याह्न 12 बजे तक चलेगी। टिफिन 12 से अपराह्न 12.40 बजे तक होगी। इस दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को भोजन परोसे जाएंगे। फिर 12.40 से 1.20 बजे तक चौथी घंटी चलेगी और 1.20 से दो बजे तक पांचवीं घंटी चलेगी। दो बजे से 2.40 बजे तक छठी, 2.40 से 3.20 बजे तक सातवीं और अंत में 3.20 से चार बजे तक आठवीं घंटी चलेगी। इसके बाद छुट्टी और बच्चे अपने घर चले जाएंगे।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, तीन गुना बढ़ायी गई वृद्धावस्था पेंशन…

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...