Advertisment

चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा तोहफा, 3 गुना बढ़ायी गई वृद्धावस्था पेंशन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। विधवा, वृ्द्ध और दिव्यांगों के मिलने वाली पेंशन की राशि लगभग तीन गुना बढ़ाई गई है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स हेंडल पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की है। इससे राज्य के 42.60 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को फायदा होगा। पेंशन राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जिस पर अब बिहार के वित्त विभाग मोहर लगा दी है। अब हर महीने 400 रुपए की बजाए 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।

Goal 22Scope News

CM नीतीश ने किया ट्वीट, कहा- हमें खुशी हुई कि वृद्धापेशन 3 गुना बढ़ायी गई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे एक करोड़ नौ लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

यह भी पढ़े : नीतीश ने कहा- PM मोदी ने बिहार को काफी कुछ दिया, लालू राज पर फिर साधा निशाना

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...