रांचीः झारखंड में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद करने को निर्देश जारी किया है. राज्य के सभी स्कूल 12 जून से 14 जून तक बंद रहेंगे. अधिक गर्मी और लू को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. इसका आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जारी कर दिया. जारी आदेश में सचिव ने कहा है कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून से 14 जून तक के लिए बंद किए गए हैं. सचिव ने कहा है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जाएगा.


















