चाची भतीजे में हो गया प्यार, महिला के पति ने दी शादी की सहमति फिर…

जमुई: जमुई से रिश्ते को तार तार करने वाली एक खबर सामने आई है जहां प्रेम के नाम पर रिश्तों की मर्यादा का गला घोंट दिया। दरअसल मर्यादा को ताक पर रख कर एक बच्ची की मां ने अपने भतीजे से ही शादी कर ली। मामला जमुई के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकहरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी का अपनी जेठानी के बेटे सचिन से प्रेम संबंध हो गया।

पहले तो दोनों छुप कर मिलते थे लेकिन बाद में फिर कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गये। दोनों भागने के बाद परिजनों ने दोनों की खोजबीन शुरू की और खोज कर गांव ले भी आये लेकिन दोनों शादी करने के लिए अड़े हुए थे। लोगों के काफी समझाने के बावजूद जब दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हुए तो फिर अंत में महिला के पति ने उनकी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

यह भी पढ़ें – BCA के BRL में राज्य युवाओं की दिलचस्पी को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अध्यक्ष ने कहा ‘ हम पहुंचेंगे…’

हालांकि इस शादी से गांव के लोगों में आक्रोश भी है और इस वजह से नव दंपत्ति शादी के बाद गांव से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिला की शादी विशाल दुबे के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों का एक चार वर्ष की बेटी भी है। लेकिन इस बीच महिला के घर उसके भतीजे सचिन का आना जाना हुआ और बातचीत के करते हुए दोनों में प्यार हो गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जीविका से जुड़े कर्मियों का मानदेय होगा दुगुना, महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा में सीएम ने की 5 बड़ी घोषणाएं…

जमुई से बीएम भगत की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...