Giridih Crime : रात में बाइक उड़ाते, दिन में मौज-बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़…

Giridih Crime : निमियाघाट थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम की सतत छापेमारी और खुफिया सूचना के आधार पर मिली।

ये भी पढे़ं- RIMS-2 के लिए खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण अनुचित-बंधु तिर्की ने सीएम के सामने रख दी ये मांग… 

Giridih Crime : 28 मई की रात हुई थी बाइक चोरी

शनिवार को निमियाघाट थाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 27/28 मई की रात इसरी बाजार-अरगाघाट रोड से एक यामाहा मोटरसाइकिल (WB-58E-3251) की चोरी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह एसपी के निर्देश पर विशेष छानबीन शुरू की गई।

ये भी पढे़ं- Breaking : पलामू में चतुर्थवर्गीय नियुक्ति पर बवाल, सीएम ने लगाई नियुक्ति पर रोक… 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पहले शंकर कुमार तुरी और सद्दाम अंसारी (दोनों उम्र 26 वर्ष, निवासी सुरही, थाना नावाडीह) को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से एक चोरी की गई यामाहा मोटरसाइकिल भी शामिल है। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया।

ये भी पढे़ं- Dumka Suicide : पलाश के पेड़ पर महिला का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

आरोपी की निशानदेही पर 5 बाइक जब्त

इसके बाद लगातार छापेमारी कर पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सदस्य सहदुल अंसारी उर्फ राजू अंसारी निवासी सुरही, थाना नावाडीह) को 20 जून को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके पास और भी चोरी की बाइकें छुपाकर रखी गई हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पाँच और मोटरसाइकिलें बरामद की है।

ये भी पढे़ं- Dumka Suicide : पलाश के पेड़ पर महिला का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

पुलिस ने इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआई शमीम अख्तर समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

ये भी जरुर पढे़ं——

Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर… 

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Giridih Suicide : बरगद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Breaking : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, JSSC परीक्षा नियमों में किया ये बदलाव… 

Purulia Accident : पुरुलिया में भयंकर सड़क हादसा, सरायकेला के एक ही गांव के 9 युवकों की दर्दनाक मौत… 

Breaking : कैबिनेट ने शिक्षा के लिए खोल दिये खजाने, इन प्रमुख प्रस्तावों की मिली स्वीकृति… 

Ranchi : जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के शिक्षक की तलाश जारी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू… 

Bokaro Crime : बंदूक की नोक पर शराब दुकान में लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप: पति समेत ससुराल वाले फरार… 

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img