Ranchi : जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के शिक्षक की तलाश जारी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची के पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल की तलाश के लिए शनिवार सुबह से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि पानी की रफ्तार और फिसलन भरी चट्टानों की वजह से खोजबीन में परेशानी आ रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ…

Ranchi : लापता टीचर की फाइल फोटो
Ranchi : लापता टीचर की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, शिक्षक माइकल शुक्रवार को अपने तीन दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे, लेकिन तेज बहाव में बह जाने के बाद से वे लापता हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पानी के पास सेल्फी ले रहे थे इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसला और वे गहरे हिस्से में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

Ranchi : दोस्तों के साथ घूमने के दौरान डूब गए थे

Ranchi : राहत कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम
Ranchi : राहत कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के चलते सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को पुनः एनडीआरएफ की टीम ने अभियान शुरू किया है, हालांकि पानी की रफ्तार और फिसलन भरी चट्टानें बचाव कार्य में बाधा बन रही हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किए गए… 

स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों और स्कूल प्रबंधन को सूचना दे दी गई है। फॉल क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Khunti : मुरहू में दर्दनाक हादसा, कुएं में दबे दो मासूम… 

Ranchi Breaking : भारी बारिश का कहर! जोन्हा फॉल में पर्यटक बहा, खोजबीन जारी… 

Breaking : कल भी बंद रहेंगे रांची जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट… 

Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Ranchi : दहशत में लोग, बहुमंजिली इमारत की नींव खुदाई से भू-धंसान का खतरा… 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...