सुबह-सुबह बोरिंग रोड पहुंचे DM, कार्यस्थल का निरीक्षण कर स्थिति का लिया जायजा

पटना : राजधानी पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को कल यानी शनिवार की रात्रि में लगभग दो बजे दूरभाष पर सूचना मिली कि बोरिंग रोड चौराहा-हरीलाल स्वीट्स के पास एक बिल्डर द्वारा काफी बड़ा गड्ढा कर दिया गया है जिससे आसपास के घरों को खतरा हो गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं एनडीआरएफ की टीम को स्थल पर भेजा गया। ये सभी रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए और इनके द्वारा लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई प्रांरभ कर दिया गया।

Goal 2 22Scope News

आज सुबह-सुबह कार्यस्थल पर खुद पहुंचे गए DM त्यागराजन एसएम

आपको बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्वयं आज यानी रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे इस स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिल्डर द्वारा करीब दो-तीन घरों से सटाकर बड़ा गड्ढा कर दिया गया है। इसमें पानी भी भर गया था। गड्ढा के कारण आस-पास के इन घरों को खतरा हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन मकानों में रहने वाले लोगों को असुरक्षा महसूस हो रही थी। इसलिए सभी लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवैकुएट किया गया है। बिल्डिंग्स को गिरने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

DM ने निरीक्षण के क्रम में आस-पास के अन्य मकानों व छोटे दुकानों को भी चिन्हित कर खाली कराने का दिया निदेश

वहीं निरीक्षण के क्रम में आस-पास के अन्य मकानों एवं छोटे दुकानों को भी चिन्हित कर खाली कराने का निदेश दिया गया। उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है ताकि किसी को कोई खतरा नहीं हो। अधिकारियों को सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए निदेशित किया गया है। जिलाधिकारी त्यागराजन ने कहा कि तत्काल एक त्रि-सदस्यीय समिति गठित की गई है जिसमें अपर जिला दंडाधिकारी, अपर नगर आयुक्त तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता और पटना सदर सदस्य के तौर पर नामित किए गए हैं। समिति को इस तथ्य की जांच करने का निर्देश दिया गया है कि बिल्डर द्वारा बिल्डिंग बायलॉज, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों का पालन किया गया है अथवा नहीं। अनुपालन नहीं किए जाने की स्थिति में बिल्डर के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि ऐसी स्थिति अन्य स्थानों पर उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े : अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए बॉर्डर से इराकी नागरिक गिरफ्तार, नहीं थे कागजात

कुंदन कुमार की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...