अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए बॉर्डर से इराकी नागरिक गिरफ्तार, नहीं थे कागजात

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल भारत मैत्री पुल के पास इराकी नागरिक गिरफ्तार हुआ। बिना किसी कागजात के भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने इराकी नागरिक को पकड़ा। पहलगाम हमले के बाद भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। विदेशी नागरिकों के फर्जी तरीके से भारतीय सीमा में घुसपैठ का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मोतिहारी के रक्सौल में एसएसबी के जवानों ने इराक के नागरिक को अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया।

Goal 3 22Scope News

गिरफ्तार इराकी नागरिक का नाम फौजी हामिद, बगदाद अल दौरा का रहने वाला है

आपको बात दें कि गिरफ्तार इराकी नागरिक फौजी हामिद अल बयाती जिसकी उम्र 47 वर्ष है। वह बगदाद अल दोरा (इराक) का रहने वाला है। जवानों ने जब इसकी जांच की तो उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला और एसएसबी ने इराकी नागरिक को हरैया थाने को सौंप दिया। इराक के नागरिक की गिरफ्तारी होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़े ही खतरे का संकेत है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी हर बिंदु पर जांच कर रही है।

होटल मालिक के उपर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

मोतिहारी के सुगौली ताज चौक स्थित ताज शॉपिंग सेंटर के मालिक पर शनिवार की रात्रि 10.38 बजे फायरिंग हुई है जिसमें वह बाल-बाल बच गए। होटल मालिक का नाम फैसल यूसुफ है। उजले रंग की अपाची बाइक पर मोटरसाइकिल सवार हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने चलती बाइक से गोली चलाई। दोनों रक्सौल की तरफ से आए थे और छपवा की ओर भागे। मॉल बंद करने के दौरान यह घटना हुई है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के ताज चौक की है। घटना की सूचना पर सुगौली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Motihari Firing 22Scope News
होटल मालिक के उपर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : रक्सौल इंडो-नेपाल बॉर्डर से काठमांडू की नाबालिग लड़की व तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...