जेपीएससी पीटी परीक्षा में आरक्षण दिया गया या नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिए जाने के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी से जवाब मांगा है.

अदालत ने जेपीएससी से पूछा है कि प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिया गया है या नहीं. इस दौरान मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई. अब अदालत इस मामले में 25 जनवरी को सुनवाई करेगी. इस संबंध में कुमार सन्यम की ओर से एकलपीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की गई है.

पिछले दिनों एकलपीठ ने मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया. इसके खिलाफ प्रार्थी की ओर से अपील दाखिल की गई है. बता दें सातवीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से होनी निर्धारित है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

अब जारी होगा जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट, हाईकोर्ट से मिली अनुमति  

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...