जेपीएससी पीटी परीक्षा में आरक्षण दिया गया या नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिए जाने के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी से जवाब मांगा है.

अदालत ने जेपीएससी से पूछा है कि प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिया गया है या नहीं. इस दौरान मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई. अब अदालत इस मामले में 25 जनवरी को सुनवाई करेगी. इस संबंध में कुमार सन्यम की ओर से एकलपीठ के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की गई है.

पिछले दिनों एकलपीठ ने मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया. इसके खिलाफ प्रार्थी की ओर से अपील दाखिल की गई है. बता दें सातवीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से होनी निर्धारित है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

अब जारी होगा जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट, हाईकोर्ट से मिली अनुमति  

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026: शराब-तंबाकू के खिलाफ जीविका दीदियों ने संभाली...

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026, पटना: बिहार में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जीविका दीदियों ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया। 27 अक्टूबर से 26...

Bihar Sugar Industry Development: बिहार के 38 जिलों में पहुंचेगा गन्ना...

Bihar Sugar Industry Development, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को नई मजबूती देने और गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार...

Bihar New Airports 2030: सोनपुर से भागलपुर तक एयरपोर्ट की तैयारी,...

Bihar New Airports 2030, पटना: बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना पर...