BIG BREAKING : सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, 28 जनवरी को होनी थी परीक्षा

रांची : राज्य सरकार ने जेपीएससी की मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है. झारखंड हाईकोर्ट से कहा कि वादी की ओर से उठाया गया मुद्दा बिल्कुल सही है, और जेपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में दिया गया आरक्षण गलत है. इसलिए राज्य सरकार फिलहाल मुख्य परीक्षा को स्थगित कर रही है. जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा के बाद संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि कुमार संयम की ओर से यह कहते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी कि जेपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दे दिया है, जबकि इस तरह का राज्य सरकार के पास कोई नियमावली नहीं है. इसपर हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को राज्य सरकार से जवाब मांगा था.

बता दें कि जेपीएससी परीक्षा शुरू से विवादों से घिरा है. 7वीं से लेकर 10वीं जेपीएससी का मामला सदन से लेकर राजभवन तक पहुंचा था. पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने  राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी और जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी.

रिपोर्ट : प्रोजेश

जेपीएससी मामले को लेकर बीजेपी विधायकों ने अनुपूरक बजट का किया बहिष्कार

झारखंड वासियों को गर्मी से राहत बरकरार, इतने दिनों तक कई जगहों पर होगी बारिश

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Cycling Rally 2026: बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर...

Giridih Cycling Rally 2026: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर...

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...