SP की मौजूदगी में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाते हुए कई जागररूता कार्यक्रम अयोजित किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। जहां पूर्णिया पुलिस के द्वारा नशा के विरुद्ध कई तरह के नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस बीच पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने एंटी ड्रग अवार्नेस वीक के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में शामिल होकर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। वहीं नशा के विरुद्ध जागरूकता के लिए कई तरह के नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Goal 3 22Scope News

पूर्णिया पुलिस ऑपरेशन प्रहार को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है – SP स्वीटी सहरावत

इस मौके पर एसपी स्वीटी सहरावत में कहा कि नशा और ड्रग्स के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ऑपरेशन प्रहार को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। जिसको लेकर शहर के विभिन्न मुख्य मुख्य चौराहो पर नुक्कड नाटक के साथ साथ प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो में जागरूकता किया जाएगा। जिसमें यह बताया जाएगा कि नशा करने के बाद उसका किस प्रकार लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इसके मद्देनजर सभी पुलिसकर्मी इसमें शामिल होकर लोगों को जागरूक करेंगे। आगे एसपी ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में यह जागरूकता अभियान शहर के अन्य जगहों पर किया जाएगा। जिसमें डॉक्टरों की टीम भी शामिल होगी। साथ ही स्कूलों में बच्चों के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता फैलाई जाएगी।

Purnia Nasha 1 22Scope News

यह भी पढ़े : स्वीटी सहरावत ने पूर्णिया के नए SP के रूप में दिया योगदान…

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...