नशा मुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुंगेर : मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर किला परिसर क्षेत्र स्थित प्रेक्षागृह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के द्वारा शिक्षा एवं जीविका के सहयोग से कई स्कूल के छात्राएं जन जागरूकता अभियान में शामिल थे। वहीं पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सभी मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ स्वागत किया गया।

वहीं उत्पाद निरीक्षक विकेश कुमार ने कहा के नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जागरूकता के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा के प्रति अपने समाज को जागरूक करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में महिलाओं के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पल पर पूरे बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा का दुष्प्रभाव क्लियर है कोई भी व्यक्ति नशा करता है तो वह ना खुद का बर्बाद हो रहा बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करवा रहा है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि जब से बिहार में नशाबंदी हुई है तब से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है पहले की जो स्थिति थी और जो अभी की स्थिति है वह आसमान जमीन का अंतर है। आगे हम लोगों का प्रयास यही है की मद्य निषेध कानून को अच्छे ढंग से और प्रभावी बनाया जाए जो कि आने वाला पीढ़ी हो उससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। मौके पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी मुख्यालय पंकज कुमार, शिक्षा विभाग के डीपीओ फारूक रहमान, उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार और स्कूली बच्चे जीविका दीदी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : नशा मुक्ति दिवस को लेकर सैंडिस कंपाउंड से निकाली गई जागरूकता रैली

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...