नेतरहाट सहित चार आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 27 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

रांची: झारखंड में प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा नेतरहाट आवासीय विद्यालय, इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग तथा इनके मॉडल पर संचालित दुमका और चाईबासा के विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से 2 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा, जिसे संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराना अनिवार्य है। सत्यापित फॉर्म को 3 जुलाई 2025 तक जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के कार्यालय में जमा करना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी 4 जुलाई तक इन आवेदनों की ऑनलाइन पुष्टि करेंगे।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी, प्रत्येक पाली में 100 अंकों की परीक्षा होगी। कुल 200 अंकों की परीक्षा में गणित, भाषा और रीजनिंग विषयों के लिए 50-50 अंक, तथा सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान के लिए कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 21 जुलाई 2025 से उपलब्ध होगी।

यह प्रवेश प्रक्रिया राज्य के होनहार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...