Advertisment

80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा, 90% उपस्थिति

रांची: राज्य के 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी। इस प्रवेश परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 36,230 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। प्रवेश परीक्षा देने आए विद्यार्थी और उनके अभिभावक उत्साहित दिखे।

प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए 30 मार्च को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी।

वहीं 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थी अपना नामांकन करा सकेंगे। इसके बाद 8 अप्रैल से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी।

इस वर्ष मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्राप्त किए गए थे। सभी उत्कृष्ट विद्यालयों की 8,984 सीटों के लिए 36,230 आवेदन प्राप्त हुए थे।

बताते चलें सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर झारखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधा के साथ छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। रांची में पांच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हैं।

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...