चुनाव से पहले खगड़िया को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता का साइलो गोदाम का किया उद्घाटन

खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा उद्घाटन। इस तरह के अत्याधुनिक साइलो गोदाम के निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा के अनुरूप। लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम। 3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे :- प्रल्हाद जोशी

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा की इस साइलो गोदाम का कुल क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। साथ ही साथ इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण से कम जगह मे अनाज भंडारण बेहतरीन तरीके से संभव हो पता है। इसके अतिरिक्त अनाज की सुरक्षा भी अत्याधुनिक यंत्रों के उपयोग से कई गुना बढ़ जाती है। इस तरह के गोदाम प्रधानमंत्री के आकांक्षा के अनुरूप है। उन्होंने सम्बद्ध अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गोदाम के सफल निर्माण के लिए बधाई दिया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह साइलो पूरी तरह यंत्रीकृत है तथा स्टील से निर्मित है, जिससे कम जगह में अधिक अनाज संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा में भंडारण के दौरान अनाज खराब नहीं होगा तथा इससे स्टोरेज लॉस में कमी आएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात का उल्लेख भी किया कि इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 मे रखा गया।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश का राघोपुर को तोहफा, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना का किया लोकार्पण…

उन्होंने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल मे इक्स्ट्रीम पॉवर्टी रेट 27% से घटकर लगभग 5% ही रह गई है। लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा की इसके तहत लगभग 80 करोड़ देशवाशियों  को मुफ़्त अनाज दिए जा रहे हैं।

1 264 22Scope News

यह संख्या कई यूरोपीय देशों के सामूहिक जनसंख्या से भी ज्यादा है। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना संबंधी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी नीतियों के वजह से भारत आज सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। कल्याणकारी नीतियों की कड़ी मे उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 48 घंटे के अंदर मे किसान के खाते मे पैसा पहुँच रहा है। 3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे पारदर्शी तरीके से पहुँचा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारी हुए इधर-उधर, IAS के बाद IPS का तबादला…

बिहार राज्य के अंदर केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु जैसी 20 वर्ष से अटकी हुई परियोजनाएँ प्रधानमंत्री के सफल मार्गदर्शन मे आज समय से पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही साथ मखाना बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री के बिहार के प्रति विशेष प्रेम को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त, अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर से आज नामांकन करेंगे लालू प्रसाद यादव…

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...