चुनाव से पहले अधिकारी हुए इधर-उधर, IAS के बाद IPS का तबादला

पटना : बिहार में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को है लेकिन अधिकारियों का बदलने का सिलसिला जारी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बाद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में तबादला हुआ है। बिहार में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने 124 को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में 105 प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से 59 अधिकारी वेटिंग में थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Goal 22Scope News

7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 2002 बैच के अधिकारी राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा में तबादला किया गया है। जितेंद्र राणा 2005 बैच के अधिकारी को पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र में तबादला हुआ है। वहीं गरिमा मलिक 2006 बैच के अधिकारी को पुलिस महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में ट्रांसफर हुआ है। एस प्रेमलथा 2006 बैच के अधिकारी को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी, सेवाएं एवं संचार में ट्रांसफर किया गया है। मनोज कुमार तिवारी 2012 बैच के अधिकारी को सिवान का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अमितेश कुमार 2016 बैच के अधिकारी को पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा में जबकि के रामदास 2019 बैच के अधिकारी को पुलिस अधीक्षक (सी.) अपराध अनुसंधान विभाग में तबादला हुआ है।

यह भी पढ़े : बिहार में फिर IAS अधिकारियों का तबादला, इतने को मिली नई जिम्मेदारी

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...