केंद्रीय मंत्री ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

गया : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी आज यानी 21 नवंबर को बोधगया पहुंचे। मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इकोनामिक एसोसिएशन ऑफ बिहार के तहत 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। साथ ही बिहार को कई बड़ी सौगात दी। बेहतर सड़क नेटवर्क से बिहार के विकास की रफ्तार बढ़ाते हुए आज बोधगया में 3,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और अधिकारियों और गणमान्यों की उपस्थिति में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बोधगया आध्यात्मिक प्रकाश का केंद्र और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर है। आज लोकार्पित एवं शिलान्यास हुई परियोजनाओं से यह आध्यात्मिक भूमि विकास की ओर तेज गति से मार्गक्रमण करेगी। आज शिलान्यास हुई परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 20 के बख्तियारपुर-राजौली खंड और राजौली से हल्दिया के मार्ग चौड़ीकरण से झारखंड और बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नवादा जिले को लाभ होगा। इसके अलावा आज कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें सीआरआईएफ के तहत विकसित परियोजनाएं शामिल है। जहानाबाद शहर में मुथेर से गोल बगीचा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना से जहानाबाद शहर के भीतर यातायात सुगम होगी। चाकंद से गया शहर और दोमुंहान के सड़क चौड़ीकरण से पटना और बोधगया के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। नवादा शहर में राज्य मार्ग-8 पर आरओबी, नालंदा में मेजर ब्रिज और पूलियां के निर्माण से आवाजाही आसान होगी।

Nitin Gadkari 1 22Scope News

आपको बता दें कि आज लोकार्पित हुए हसनपुर से बख्तियारपुर मार्ग चौड़ीकरण से नालंदा और पटना जिलों को लाभ होगा। साथ ही यह मार्ग झारखंड राज्य से बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह परियोजना यातायात और माल ढुलाई को आसान करेगी और व्यापार तथा उद्योगों को भी प्रोत्साहित करेगी। इन सभी परियोजनाओं का लाभ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। बोधगया और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।

यह भी देखें :

इस कार्यक्रम के दौरान आज अन्य नई परियोजनाओं की घोषणा की गई। 5100 करोड़ रुपए की लागत से 90 किमी लंबाई के मोकामा से मुंगेर मार्ग का चौड़ीकरण जो धार्मिक स्थल अशोकधाम और बड़हिया स्पर की घोषणा की। पश्चिम चंपारण में बेतिया के पास 2500 करोड़ रुपए की लागत से गंडक नदी पर 11 किमी 4-लेन ब्रीज तथा 19 किमी एप्रोच रोड की घोषणा की। बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1250 करोड़ रुपए की लागत से 11 रेल ओवर ब्रिज और 9 शहरों में आरओबी की घोषणा की। पटना को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर 1000 करोड़ रुपए की लागत से 9 किमी लंबाई के अनिसाबाद से एम्स एलिवेटेड रोड की घोषणा की। बोधगया से डोभी तक 140 करोड़ रुपए की लागत से 30 किमी सर्विस रोड की घोषणा की। रामनगर से कच्ची दर्गाह तक 1113 करोड़ की लागत से 14 किमी 6-लेन ग्रीनफील्ड रोड की घोषणा की। अमस-दरभंगा कॉरिडोर को पटना रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। पटना से ओरहिया मार्ग की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकुशल नेतृत्व में आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से बोधगया तथा बिहार के विकास के लिए हम कृतसंकल्पित है।

इकोनॉमिक एसोसिएशन ऑफ बिहार के तहत 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बोधगया पहुंचे जहां वे मगध विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित इकोनॉमिक एसोसिएशन ऑफ बिहार के तहत 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। जिसका उद्घाटन नितिन गडकरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद है। वहीं केंद्रीए मंत्री का स्वागत मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही के द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मेमोंटों देकर स्वागत किया। वहीं इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कॉलेज के प्रोफेसर व शिक्षक शामिल हुए। वहीं उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं आज शाम पांच बजे महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर भी जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

Nitin Gadkari 2 22Scope News
इकोनॉमिक एसोसिएशन ऑफ बिहार के तहत 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विष्णुपद मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी का दर्शन कर पूजा अर्चना की

गया के विष्णुपद मंदिर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ फल्गु नदी के तट पर स्थित भगवान विष्णु को समर्पित प्राचीन विष्णुपद मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी के पद दर्शन किए। नितिन गडकरी ने पत्नी और माता सहित परिवार के साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। नितिन गडकरी के साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

Nitin Gadkari 1 1 22Scope News
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विष्णुपद मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी का दर्शन कर पूजा अर्चना की

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने विशिष्ट शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- जहां है वहीं रहेंगे नियोजित टीचर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...