केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari 21 को आएंगे बिहार, ये है कारण

पटना: पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा छठ पर्व पर बिहार आये फिर तीन दिनों के अंदर दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बिहार आये और अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक दिवसीय दौरा पर बिहार आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 21 नवंबर को बिहार के गया आएंगे। गया में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार के पहले दौरे पर वे बिहार की कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

वे एनएचएआई की परियोजना रजौली बख्तियारपुर एनएच का भी उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि रजौली बख्तियारपुर सड़क के उद्घाटन के साथ ही अन्य योजनाओं की सूची तैयार की जा रही है जिसका केंद्रीय मंत्री शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में गया जिला प्रशासन जोर शोर से लगा हुआ है वहीं भाजपा भी अपने नेता के आगमन को लेकर लगातार तैयारियों में जुटी है। गया में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में मंत्री डॉ प्रेम कुमार के अलावे कई और मंत्री तथा नेता शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पटना का सबसे बड़ा Cyber Fraud, पूर्व महिला प्रोफेसर इस तरह से हुई शिकार

https://youtube.com/22scope

Nitin Gadkari Nitin Gadkari Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...