बैंक कर्मी ऐसे खाली करता था ग्राहकों का अकाउंट, पकड़े जाने पर बताया…

अररिया: अररिया साइबर पुलिस ने साइबर क्राइम के एक गिरोह का उद्भेदन किया है जिसने एक अलग ही तरीके से साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि साइबर पुलिस ने एक्सिस बैंक के एक कर्मी, एक सीएसपी संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग उनके बैंक में खाताधारी के खाते में उलटफेर कर रूपये की निकासी कर लेते थे जिससे खाताधारी को पता भी नहीं चलता था और पैसे गायब हो जाते थे।

मामले में अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बीते दिनों अररिया के भरगामा निवासी पवन ने साइबर थाना में अपने पिता के खाते से 15 लाख 62 हजार 201 रूपये की अवैध निकासी का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और छानबीन के दौरान पुलिस ने एक्सिस बैंक के कर्मी राजू रंजन, सीएसपी संचालक यश कुमार और एक अन्य व्यक्ति आमोद लाहोटिया को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – परिजनों के सामने बच्चे को उठा ले गये बदमाश, सदमे में दादा की मौत

पुलिस पूछताछ में एक्सिस बैंक कर्मी ने बताया कि उसने सीएसपी संचालक की मदद से खाता में खाताधारी के मोबाइल नंबर को हटा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया और फिर यूपीआई बना कर उससे उन लोगों ने रूपये की निकासी की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास ससे 4 एटीएम कार्ड, 15 आधार कार्ड और पैन कार्ड, 6 मोबाइल और 1 वोटर कार्ड भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आमोद लाहोटिया के विरुद्ध दिल्ली में मनी लौंड्रिंग से संबंधित मामला भी दर्ज है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कल मुजफ्फरपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति, जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...