कल मुजफ्फरपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति, जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर: भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उप राष्ट्रपति एल एन मिश्रा कॉलेज के संस्थापक डॉ जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति कॉलेज को यूजीसी से मान्यता प्राप्त होने के बाद स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्यारंभ भी करेंगे। इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय भी मौजूद रहेंगे। जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती के अवसर पर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा।

मुजफ्फरपुर में उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कॉलेज प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने ब्रीफिंग की। दोनों अधिकारियों ने जिले के महत्वपूर्ण स्थलों को चिह्नित करते हुए प्रयाप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया और सुरक्षाबलों की तैनाती भी की।

यह भी पढ़ें – TET में अनुतीर्ण महिला अभ्यर्थी को माना जायेगा उत्तीर्ण, TRE 3 पास शिक्षकों को…

उन्होंने सुरक्षाबलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपने तय स्थल पर सभी नियत समय से पहुंच कर अपना स्थान ले एलंगे। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी पूरी सतर्कता बरतेंगे और किसी भी तरह की चूक नहीं होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू को लगातार पर्यवेक्षण करने तथा अवगत कराते रहने का निर्देश दिया गया है।

1 276 scaled 22Scope News

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर यातायात, पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एल एन मिश्रा कॉलेज में माननीय उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से है। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक नीलाभ कृष्ण सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में बन रहा घोटालों का पुल, कांग्रेस नेता ने कहा ‘हमारी सरकार आएगी तो…’

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...