Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिजनों के सामने बच्चे को उठा ले गये बदमाश, सदमे में दादा की मौत

परिजनों के सामने बच्चे को उठा ले गये बदमाश, सदमे में दादा की मौत

Google पर 22Scope चुनें

क़टिहार: बिहार में पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा तो करती है लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं हैं कि वे सरेआम लोगों के सामने हथियार के बल पर एक बच्चे का अपहरण तक करने से बाज नहीं आते हैं। घटना कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत की है जहां अपराधियों ने सरेआम परिवार के लोगों के सामने एक 6 वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया। बच्चे के अपहरण के सदमा में उसके दादा 77 वर्षीय बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – कल मुजफ्फरपुर आयेंगे उप राष्ट्रपति, जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि कार से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने पहले सीताराम यादव को रिवाल्वर की नोक पर बंधक बनाया और फिर दरवाजे पर खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे कृष्ण कुमार का अपहरण कर चलते बने। इस दौरान बच्चे के परिजन और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई लेकिन बदमाश हथियार के बल पर सबको डरा धमका कर बच्चे को ले भागे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD MLA रीतलाल यादव की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा सत्ता पक्ष…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

शास्त्री नगर में ACB की छापेमारी, रिम्स की जमीन से जुड़े...

गिरिडीह: झारखंड के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गिरिडीह और...

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...