Hazaribagh: बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों में लगाई आग, तीन दिनों में तीसरी बड़ी घटना 

Hazaribagh: जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जिले में तीन दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। ताजा मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोदलपुरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव का है। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में 2 जेसीबी, 2 हाइवा, एक ग्रेडर, एक पानी टैंकर और एक जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों और अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

रिपोर्टः शशांक शेखर

इसे भी पढ़ेंः कट-ऑफ डेट की आड़ में युवाओं के साथ हो रहा अन्याय- जयराम महतो 

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...