हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी

पटना सिटी : पटना सिटी खाजेकला थाना अंतर्गत अशोक राजपथ के गुरहटा मोड पर आगजनी कर लोगों ने सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे। बता दें कि कल यानी रविवार को अपराधियों ने मुन्ना राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी के विरोध में आज यानी सोमवार को शव को रखकर स्थानीय लोग एवं परिजनों ने आगजनी कर अशोक राजपथ को जामकर दिया। साथ ही लोगों ने अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के कई अधिकारी, अपराधियों की छानबीन जारी

आपको बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग मानने को तैयार ही नहीं हुए। परिवार वालों का साफ कहना है कि जबतक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक हमलोग सड़क पर जाम लगाकर विरोध करते रहेंगे। परिवार का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही है, अपराधी लगातार घटना का अंजाम दे रहे हैं। पटना सिटी में अपराधियों के द्वारा खुलेआम हत्या की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से सभी अपराधियों की छानबीन की जा रही है। साथ ही हत्या से संबंधित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए रखा गया है।

यह भी पढ़े : युवक को मारी गयी गोली, स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती…

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...