Gumla: गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुमला पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर प्रतिबंधित आपराधिक संगठन जेजेएमपी के काफी सक्रिय नक्सली फिरोज अंसारी को भारी मात्रा में कारतूस और एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
Gumla: पुलिस को मिली थी गोपनीय सूचना
जिले के एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बिशनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल में जेजे एमपी अपराधी संगठन के सुप्रीमो रविंदर यादव अपने दस्ते के साथ सक्रिय है। इसकी सूचना पर सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर क्षेत्र में घिराबंदी शुरू की गई। इसके बाद टीम के सदस्य इधर-उधर भागने लगे।

उसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को दौड़कर पड़ा, जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार नक्सली का नाम फिरोज अंसारी है, जिस पर झारखंड सरकार द्वारा ₹500000 इनाम घोषित है। एसपी ने बताया कि पूर्व में भी यह कई मामलों में पुलिस के लिए वांटेड रहा है।

Gumla: पुलिस के लिए बड़ी सफलता
गुमला जिला के साथ लोहरदगा और लातेहार जिले में इसकी काफी सक्रियता रही है। एसपी इस पूरी सफलता को गुमला जिला के लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानते हैं।
अमित राज की रिपोर्ट
Highlights



















