Gaya पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी नक्सली अनिल यादव गिरफ्तार

गया : गया जिले में नक्सली गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने उस इलाके में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसे पुलिस की विशेष टीम अनिल यादव उर्फ सद्दाम को दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली अनिल यादव जहानाबाद जिले के धर्मपुर गांव के रहने वाले हैं। अनिल यादव उर्फ सद्दाम का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। इसके खिलाफ जहानाबाद गया और नवादा जिला में भी कई नक्सल मामले दर्ज है। खासकर, हत्या विस्फोटक पदार्थ और आर्म्स जैसे गंभीर मामला दर्ज है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि 14 अक्टूबर 2020 को खिजरसराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 पीस विस्फोटक के साथ पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पूछताछ में पता चला कि यह विस्फोटक जहानाबाद जिले में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए ले जा रहे थे। जिसकी योजना अनिल यादव उर्फ सद्दाम ने बनाई थी। इस मामले में अनिल यादव की संलिप्ता पाई गई थी लेकिन वह फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : वाहन ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, भारी मात्रा में शराब

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...