Giridih: पत्नी की हत्या कर नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड के पूर्वी बलगो से सामने आए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपनी पत्नी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ आरोपी एनुअल अंसारी को गिरिडीह पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी और तत्परता से वह नेपाल नहीं भाग सका।

Ad1 1 22Scope News

Giridih: मामले का पुलिस ने किया खुलासा

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीते दिनों अपनी पत्नी गुलेशा खातून की हत्या कर दी थी और इसके बाद मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सरिया-बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) धनंजय कुअंर राम और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

Ad2 1 22Scope News

Giridih: आरोपी ने जुर्म कबूल किया

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एनुअल अंसारी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा, “मैंने खुद अपनी पत्नी की हत्या की है। नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया।” गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...