Bokaro: आस्था ज्वेलर्स के छह लुटेरों को पटना एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Bokaro: चास थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में सोमवार की शाम हुई लूट की घटना का उद्भेदन हो गया है। 24 घंटे के अंदर मंगलवार को पटना (बिहार) एसटीएफ ने पटना में सभी छह लूटेरों को कार सहित पकड़ लिया है।

Bokaro: सभी लुटरें बिहार के

गिरफ्तार सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लूटेरों में पटना सिटी का राहुल पटेल उर्फ डायमंड, बेतियाकुमार बाग का रौशन सिंह, वैशाली नगर का नितेश तिवारी, मोतिहारी केसरिया का आदित्य राज, मोतिहारी का प्रिंस कुमार सुमन मुसाफिर हवारी शामिल है।

IPRD 2 22Scope News

गिरफ्तारी के वक्त इनके पास से पटना एसटीएफ को 23 सोने की अंगूठी, छह मंगलसूत्र, सोने का एक ब्रेसलेट व 13 हजार 820 रुपये नकद मिले हैं। गिरफ्तारी की सूचना बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को मिली है।

IPRD 1 22Scope News

Bokaro: एसआईटी टीम पटना रवाना

इसके बाद बोकारो से एसपी गठित एसआईटी के पुलिस अधिकारी पटना रवाना हो गए है। इधर, ज्वेलर्स संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने चास थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख किया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

पैसे के लेन-देन में युवक की चाकू गोद कर हत्या, आरोपी...

गयाजी : शहर के ​मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी...

Paris Fashion Week 2026: ईशा अंबानी के गोल्डन गाउन ने लूटी...

Isha Ambani Paris Fashion Week 2026: रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कूट्योर वीक 2026 में इंटरनेशनल स्टेज पर भारतीय...

Swift Dzire से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में...

गयाजी : गया में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। इस बार चोर किसी बाइक या छोटी गाड़ी पर...