पत्नी की हत्या समेत दो अन्य महिला पर जानलेवा हमला करनेवाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेरमोः पत्नी की हत्या समेत दो अन्य महिला पर जानलेवा हमला करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के निशानदेही पर खून से सना टी-शर्ट और कटार बरामद किया. बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा ने शनिवार को चन्द्रपुरा थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. डीएसपी झा ने बताया कि आरोपी अजय रविदास ने एक सोची समझी साजिश के तहत इन वारदातों को अंजाम देने का काम किया है. आरेपी ने इन तीनों घटनाओं में अलग अलग हथियार का प्रयोग किया था. आरोपी अजय रविदास ने अपनी पत्नी को पॉकेट मनी के लिए अपने बैंक खाते से पैसे नहीं देने पर एक साजिश के तहत चन्द्रपुरा लाकर रात में सब्जी काटने वाले औजार (बैंठी) से वार कर हत्या कर दी थी.

उसके बाद गोमिया स्वांग में उसने अपनी चाची गुड़िया देवी पत्नी पवन रविदास को ट्रेक्टर के पैसे की लेन देन को लेकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं 7 जुलाई को चन्द्रपुरा पश्चिम पल्ली पहुंच कर अपनी पत्नी को गलत कामों के लिए प्रेरित करने एवं पारिवारिक जीवन बिगाड़ने के लिए शोभा पांडेय को कटार से हमला कर घायल कर दिया था. जिसके तहत अलग अलग कांड संख्या गोमियां का 63/23 धारा 324,326,307,341,379, चंद्रपुरा कांड संख्या 87/23 और 88/23 धारा 302, 201, 452, 341, 324, 307 भादावि का मामला दर्ज कर के आरोपी को जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने अजय रविदास के इन तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के बाद उसकी निशानदेही पर इन घटनाओं में प्रयुक्त कटार, मोबाईल, जूता एवं खून से लथपथ गंजी को बरामद किया।पुलिस ने हत्यारोपी अजय रविदास की निशानदेही पर उसके क्वार्टर संख्या H/K-11 से आरोपी का मोबाइल फोन एवं जूता बरामद किया. वहीं क्वार्टर के पीछे कुछ दूरी पर दो अलग अलग जगहों पर झाड़ियों से कटार एवं खून से लथपथ गंजी को बरामद किया है.

आरोपी अजय रविदास ने 5 जुलाई को गोमिया थाना क्षेत्र में अपनी चाची गुड़िया देवी को चाकू से हमला कर घायल कर फरार हो गया था. जिसकी तलाश में जब चन्द्रपुरा पुलिस पश्चिम पल्ली स्थित उसके क्वार्टर पहुंची तो क्वार्टर में ताला लगा था, और क्वार्टर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी. परिजनों व पड़ोसियों की उपस्थिति में जब ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली गई तो शयनकक्ष में आरोपी अजय रविदास की पत्नी बरखा देवी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. पुलिस ने आशंका जताई थी कि आरोपी ने दो-तीन दिन पहले अपनी पत्नी बरखा देवी की हत्या की होगी. इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर मुमकिन प्रयास में लगी हुई थी.

इसी बीच आरोपी अजय रविदास ने गत 7 जुलाई को चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली में ही क्वार्टर संख्या H/M-10 में रहने वाली एक अन्य महिला शोभा पांडेय उर्फ शोभा शर्मा को कटार से बुरी तरह घायल कर फरार हो गया था. इधर पुलिस द्वारा यह घोषणा कर दी गई थी कि जो आरोपी अजय रविदास के बारे सूचना देगा या पकड़वाने में मदद करता है तो पुलिस उसे बतौर इनाम 10 हजार रुपए देगी. पुलिस द्वारा आरोपी का फ़ोटो भी सार्वजनिक किया गया था. जिसके वजह से आरोपी अजय रविदास शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा.

डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि इस अपराधी को पकड़ने के लिए बेरमो अंचल में पन्द्रह टीम इस चाकूबाज को पकड़ने के लिए प्रयासरत थे. गठित एसआईटी में अनुपु पदा बेरमो तेनुघाट, पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल, थाना प्रभारी, चन्द्रपुरा, थाना प्रभारी, पेंक नारायणपुर, थाना प्रभारी, गोमिया, थाना प्रभारी, दुग्दा, थाना प्रभारी नावाडीह, पु.अ.नि रतन कुमार, पु.अ.नि राजेश कुमार दांगी,पु.अ.नि सुधांशु श्रीवास्तव, पु.अ.नि विक्रम आदित्या कु. मुर्मू, पु.अ.नि सर्वोत्तम कुमार एवं पु.अ.नि. जीत मोहन स्वांसी आदि शामिल थे.
इस दौरान बेरमो डी एस पी सतीश चंद्र झा ने अपराधी अजय रविदास को पकड़वाने में मदद करने वाले राजबेड़ा के लालचंद हेम्ब्रम, बादल रवानी, जितेंद्र रवानी एवं प्रदीप मुर्मू को पुलिस द्वारा घोषित इनाम प्रदान किया.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...