Jharia: बस का टायर बदलते समय हादसा, स्टेफनी गिरने से कंडक्टर की मौके पर मौत

Jharia: झरिया थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अरमान बस का टायर बदलते समय स्टेफनी (स्पेयर टायर) गिरने से कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पंडित के रूप में की गई है, जो गिरिडीह जिले के तारतांड का निवासी था।

 

Jharia: स्टेफनी गिरने से कंडक्टर की मौत

घटना उस समय हुई जब बस प्रतिदिन की तरह सवारी लेकर खुलने वाली थी। बस के कंडक्टर दिनेश पंडित और खलासी, यात्रा से पहले बस की फिटनेस की जांच कर रहे थे। इसी क्रम में वे बस के पिछले दाहिने टायर को बदलने लगे। टायर बदलते समय स्टेफनी अचानक गिर पड़ी और दिनेश उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Jharia: स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग भारी संख्या में जुट गए और जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...