Advertisment

Ranchi: सवारी गाड़ी के टायर फटने से बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 23 घायल

Ranchi: रांची-टाटा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के पास तब हुई जब एक सवारी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। टायर ब्लास्ट होने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया और सड़क किनारे गड्‌ढ़े में गिर गया।

Ranchi: जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग रांची में आयोजित जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बुंडू पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि, सवारी वाहन टाटा से रांची की ओर आ रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका अगला टायर ब्लास्ट हो गया। तेज रफ्तार में होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से हल्की टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। पलभर में घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।

Ranchi: ओवरलोड थी सवारी गाड़ी

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, सवारी वाहन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन में महिलाएं, पुरुष और युवा सभी शामिल थे, जो रैली में भाग लेने रांची जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...