राजेंद्र नगर स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन शुरू, RRB-NTPC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से आई थी रुकावट

पटना : RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात ट्रेन का आवागमन शुरू हुआ. दानापुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 22.05 बजे से राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य हुआ. सबसे पहले हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) को 22.24 बजे गुलजारबाग से राजेंद्रनगर टर्मिनल के लिए रवाना किया गया और 22.22 बजे पटना-मोकामा स्पेशल ट्रेन (03280) पटना से राजेंद्रनगर टर्मिनल के लिए चलाई गई.

patna train 22Scope News

बता दें कि RRB-NTPC की परीक्षा के घोषित नतीजों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों आक्रोशित अभ्यर्थियों ने पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा था. इस प्रदर्शन की वजह से कई घंटों तक मुगलसराय-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. नाराज अभ्यर्थियों के बवाल के कारण तेजस, राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया और कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन करना पड़ा.

अभ्यर्थियों को कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तबतक वो रेल ट्रैक से नही हटेंगे. मौके पर काफी संख्या में पुलिस तैनात थी, सभी प्लेटफॉर्म को यात्रियों से खाली कराया गया था. बता दें कि सोमवार दोपहर के बाद से ही राजेंद्र नगर स्टेशन पर रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यार्थी जुटना शुरू हो गए थे और नतीजों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे.

रिपोर्ट : शक्ति

देश की पहली फैक्ट्री जहां मक्का और चावल से बनेगा एथेनॉल, युवाओं को मिलेगा रोजगार

41 डिग्री से पार हुआ रांची का पारा, कई जिलों में बारिश के आसार

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान, कई दुकानों को किया ध्वस्त

फिल्म ‘राम सेतु’ के नए पोस्टर में लोगों को दिखी ऐसी गलती, जमकर ट्रोल होने लगे अक्षय कुमार

गाड़ी में तेल भराने से पहले चेक कर लें आज का रेट्स, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...