चालान कटते ही स्टंटबाज लड़की की निकली हेकड़ी, लगी गिड़गिड़ाने

मधेपुरा : मधेपुरा जिले में बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाली स्टंटबाज लड़की पर मधेपुरा यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान युवती को पकड़ा और बाइक समेत थाने लाया। पूछताछ में युवती ने अपना नाम शालू बताया है, जिसके फेसबुक पर 16 हजार और इंस्टाग्राम पर 3900 फॉलोअर्स हैं। वह बिना हेलमेट खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। उसके कई वीडियो में बाइक पर खड़े होकर फुल स्पीड में चलते हुए स्टंट करते देखा जा सकता है।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने स्टंटबाज लड़की के अभिभावक को बुलाकर समझाया –

वहीं मधेपुरा थाने में युवती के अभिभावक को बुलाकर समझाया गया कि इस तरह की हरकत जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही 11 हजार रुपए का चालान काटा गया। पुलिस ने चेतावनी देते हुए युवती और बाइक को छोड़ दिया। इस संबंध में मधेपुरा यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने लोगों से अपील की कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे अन्य वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी के मंच से PM मोदी की मां को गाली देने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...