ज्वेलरी दुकान से चोरों ने उड़ाए पांच लाख के आभूषण, ऐसे दिया घटना को अंजाम

नालंदा : नालंदा जिले के सिलाव बाजार स्थित अठघरा मार्केट में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान से पांच लाख के आभूषण चोरी कर लिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि चोरों ने सटर तोड़कर दुकान में रखे 5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद सिलाव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं ज्वेलरी दुकानदार टुनटुन कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह अपना दुकान सोमवार को ही बंद कर घर गया था. मंगलवार की सुबह सूचना मिली की शटर टूटा हुआ है. जब हम लोग यहां पहुंचे तो देखा कि दुकान में रखे करीब 5 लाख के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों की सुराग ढूंढ़ने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट : रजनीश किरण

चोरों को पकड़ने गई किशोरी को कार सवार ने घसीटा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img