रांची: झारखंड के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। अब रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के यात्री भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन के माध्यम से सीधे रामेश्वरम और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी और इसमें ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण शामिल होगा।
आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली यह ट्रेन भागलपुर से रवाना होगी और इसके बोर्डिंग तथा डिबोर्डिंग स्टेशन होंगे:
जसीडीह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग।
इस 12-दिवसीय यात्रा में जिन प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है, वे हैं:
तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 720 स्लीपर क्लास के बर्थ और 70 एसी थ्री टियर बर्थ उपलब्ध होंगे।
भाड़ा विवरण:
इकोनॉमी श्रेणी: ₹22,760 प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड श्रेणी: ₹39,990 प्रति व्यक्ति
यात्रा के दौरान यात्रियों को न केवल दक्षिण भारत के पौराणिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, बल्कि समुद्र पर बने ऐतिहासिक पंबन ब्रिज से गुजरने का रोमांच भी अनुभव करने का अवसर मिलेगा।



















