IRCTC ‘भारत गौरव ट्रेन’ के माध्यम से कई धार्मिक स्थलों का कराएगी दर्शन

मुजफ्फरपुर : भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 फीसदी रियायत प्रदान कर रहा है। यह कई धार्मिक तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी। जिसमें उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री ‌द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी साई बाबा दर्शन, नासिक श्री त्र्यन्यकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिं का दर्शन कराते हुए 12 जून को वापस लौटेगी।

LN Mishra 1 22Scope News

भारत गौरव ट्रेन विभिन्न ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए धनबाद से 31 मई को खुलेगी – संजीव कुमार

यह पर्यटक ट्रेन 31 मई को धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, उजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी। भारतीय रेल आईआरसीटीसी कोलकाता पूर्वी क्षेत्र के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत गौरव ट्रेन विभिन्न ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए धनबाद से 31 मई को खुलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्री को 33 फीसदी का रियायत प्रदान किया जा रहा है। ट्रेन में खाने-पीने रहने घूमने के अलावे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े : मॉडल हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, 27 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास…

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...