Advertisment

एक्शन में चुनाव आयोग, पटना पहुंची 9 सदस्यीय टीम

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। अभी थोड़ी देर पहले भारत चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंच गई है। चुनाव आयोग की नौ सदस्य टीम पटना पहुंची है। पटना एयरपोर्ट पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आयोग की टीम आज एक बड़ी बैठक पटना में राज्य अधिकारियों के साथ करेगी। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का फीडबैक और जायजा लिया जाएगा।

Goal 1 22Scope News

चुनाव आयोग की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और DM के साथ करेगी बैठक

आपको बता दें कि चुनाव आयोग की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी जहां पर जिलों के जिलाधिकारी के साथ एक बड़ी बैठक होगी। उस बैठक में विभिन्न जिले में क्या-क्या तैयारी है इसे लेकर विस्तृत में चर्चा होगी। चुनाव को लेकर और मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम होने वाला है। उसको लेकर क्या तैयारी है उस पर भी चर्चा होगी और फीडबैक लिया जाएगा।

3 दिनों तक बिहार में रहेगी चुनाव आयोग की टीम

बताया जा रहा है कि भारत चुनाव आयोग की टीम तीन दिनों तक बिहार में रहेगी और कई जिलों में अधिकारियों के साथ लगातार बैठक करेगी। उसके बाद आयोग की टीम बिहार से दिल्ली लौटेगी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयोग को रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी की घोषणा हो सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त का बिहार दौरा इस रिपोर्ट के आधार पर संभावित हो सकता है। आयोग की टीम कई जिलों में अधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव की पूरी प्रणाली को लेकर बड़ी बैठक करेगी। चुनाव आयोग की टीम में कई टेक्निकल अधिकारी के साथ-साथ कई बड़े अधिकारी इस दौरे पर आए हैं।

वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक

राजधानी पटना में आज विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की नौ सदस्यीय टीम पहुंची है। बता दें कि बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं उनके कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है जिसमें चुनाव से संबंधित सभी अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए हैं।

Ec of Bihar 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार सरकार अंतर्राज्यीय मार्गों पर 299 AC एवं नॉन AC बसों का कराने जा रही है परिचालन, CM नीतीश ने किया है ट्वीट…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...