टॉयलेट का बहाना बनाकर भागने की कोशिश, फिर हुआ एनकाउंटर, 2 कुख्यात को लगी गोली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई हैं। जिले में लगातार सीएसपी और अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाश नीरज ठाकुर और सुरज सहनी के बीच पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों कुख्यात बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में एसकेएमसीएच अस्पताल लाया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Goal 7 22Scope News

सरैया पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लगातार CSP लूट की घटनाए हो रही थी – SSP सुशील कुमार

घटना को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले के सरैया पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सीएसपी लूट की घटनाए हो रही थी, जिसमें दोनों की संलिप्तता थी। ये दोनों कुख्यात बदमाश हैं। जिन पर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में दर्जनों लूट के मामले दर्ज हैं। इन दोनों को पारु थाना क्षेत्र में कल गिरफ्तार किया गया था। रास्ते में दोनों ने टॉयलेट का बहाना किया और मौका देख गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की फिर जैसे ही पकड़ना चाहा तो फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालात स्थिर है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में पारु सहित आसपास के कई थाना क्षेत्र में लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गैंग को पकड़ा, जिसके बाद मुठभेड़ हुई है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...