Dhanbad: पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भानु मांझी को लगी गोली, प्रिंस खान के लिए करता था काम

Dhanbad: आज सुबह पुलिस और भानु मांझी गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भानु मांझी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि भानु मांझी ने अपने गैंग के साथ मिलकर पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिसके बाद वह घायल अवस्था में गिर पड़ा।

Dhanbad: मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

सूत्रों के अनुसार, भानु मांझी जमशेदपुर के नामी अपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है और धनबाद में सक्रिय कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। हाल ही में धनबाद पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया। घायल अपराधी को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए भेजा गया है। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...